रामायण में भगवान राम बनने के लिए रणबीर कपूर ने छोड़ा नॉनवेज, रोज करते थे 5-6 घंटे वर्कआउट, कौशल्या ने खोले कई राज

Manu Shrivastava
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म का पहला प्रमोशनल मटेरियल सामने आने के बाद उनकी कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सवाल उठे थे. कुछ लोगों ने उन्हें भगवान राम के किरदार में देखने पर आपत्ति जताई थी. हालांकि, अब फिल्म में कौशल्या का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने रणबीर की तैयारी और मेहनत के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई हैं.

 सेट पर रणबीर में दिखते थे श्रीराम

फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में इंदिरा कृष्णन ने बताया कि रणबीर ने इस किरदार को निभाने के लिए खुद में कई बदलाव किए हैं. उन्होंने कहा कि जब भी वह सेट पर रणबीर के साथ शूटिंग करती थीं, तो उन्हें उनके सामने श्रीराम नजर आते थे. इंदिरा इससे पहले फिल्म ‘एनिमल’ में भी रणबीर के साथ काम कर चुकी हैं. उन्होंने अभिनेता को अपना सबसे बड़ा सपोर्टर बताया. इंदिरा के मुताबिक, रणबीर कई बार अपने सीन को लेकर उनकी राय भी लेते थे.

 भगवान राम के किरदार के लिए छोड़ा नॉनवेज

इंदिरा ने खुलासा किया कि रणबीर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरी तरह शाकाहारी भोजन अपनाया था. वह इस दौरान फल खाते थे और अपनी डाइट का खास ध्यान रखते थे. अभिनेत्री ने बताया कि रणबीर ने अपने खानपान से लेकर फिटनेस तक हर चीज के लिए एक सख्त रूटीन बनाया था. वह इस किरदार को सिर्फ पर्दे पर नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और जीवनशैली में भी उतारने की कोशिश कर रहे थे.

रोज 5-6 घंटे करते थे एक्सरसाइज

इंदिरा के अनुसार, रणबीर सुबह करीब तीन घंटे और शाम को दो से तीन घंटे तक वर्कआउट करते थे. यानी वह रोजाना लगभग पांच से छह घंटे अपनी फिटनेस पर ध्यान देते थे. उनके वैनिटी वैन में भी फल ही रखे रहते थे. इंदिरा ने कहा कि रणबीर अंदर और बाहर दोनों तरह से श्रीराम के व्यक्तित्व को अपने भीतर उतारने की कोशिश कर रहे थे.

 

 रणबीर के समर्थन में उतरीं इंदिरा

रणबीर की कास्टिंग पर हुई आलोचना को लेकर इंदिरा ने कहा कि जब कोई कलाकार नया किरदार निभाने की कोशिश करता है, तो कुछ लोग उसे आगे बढ़ने के बजाय ट्रोल करने लगते हैं. उन्होंने माना कि कई लोग रणबीर को भगवान राम के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहे थे. हालांकि, अभिनेत्री का मानना है कि कलाकार को नया काम करने का मौका मिलना चाहिए. अब दर्शकों को फिल्म में रणबीर का पूरा किरदार देखने का इंतजार है.

 

Share This Article