पिता चंकी पांडे की बेटी होने पर गर्व, नेपोटिज्म पर अनन्या ने कही दिल की बात

Manu Shrivastava
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे एक बार फिर नेपोटिज्म यानी परिवारवाद को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने स्टार किड होने के सवाल पर सफाई देने के बजाय अपनी पहचान को खुले दिल से स्वीकार किया है. नई दिल्ली में आयोजित 24वें हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अपने फिल्मी बैकग्राउंड को स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं है. उनके मुताबिक, इस बात से इनकार करने का कोई मतलब नहीं है कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत से ही कुछ फायदे मिले हैं.

 पिता की बेटी होने पर है गर्व

कार्यक्रम के दौरान अनन्या ने अपने पिता और अभिनेता चंकी पांडे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें उनकी बेटी होने पर बहुत गर्व है. वह कभी नहीं चाहेंगी कि उनका नाम अपने पिता से अलग किया जाए. अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि बॉलीवुड में उन्हें दूसरों की तुलना में बेहतर शुरुआती अवसर मिले. उन्होंने खुद को भाग्यशाली और विशेषाधिकार प्राप्त भी बताया.

हर दिन भगवान का शुक्रिया करती हैं अनन्या

अनन्या ने कहा कि लोग उनके बारे में चाहे जो भी सोचें, वह हर सुबह उठकर भगवान का शुक्रिया अदा करती हैं कि उन्हें अपने सपनों की जिंदगी जीने का मौका मिल रहा है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है. कुछ लोगों ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की, जबकि कुछ का कहना है कि सिर्फ विशेषाधिकार स्वीकार कर लेने से बाहरी कलाकारों का संघर्ष कम नहीं हो जाता.

सिद्धांत चतुर्वेदी के जवाब से जुड़ा पुराना विवाद

अनन्या पहले भी नेपोटिज्म को लेकर चर्चा में रही हैं. एक राउंडटेबल चर्चा में स्टार किड्स के संघर्ष की बात कहने पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. उस दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा था कि जहां उनके सपने पूरे होते हैं, वहां स्टार किड्स का संघर्ष शुरू होता है.

 2019 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

अनन्या ने 2019 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद वह गहराइयां, ड्रीम गर्ल 2, खो गए हम कहां और केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों में नजर आईं.

Share This Article