बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ किए गए एक मजेदार प्रैंक का खुलासा किया था. अभिनेत्री ने बताया था कि उन्होंने अभिषेक का मोबाइल फोन चुपके से लेकर उससे रानी मुखर्जी को एक ऐसा संदेश भेज दिया था, जिसे पढ़कर रानी भी हैरान रह गई थीं. यह किस्सा सिमी गरेवाल के चर्चित कार्यक्रम रेंडेजवस विद सिमी गरेवाल का है.

पहले अभिषेक ने छिपाया था प्रियंका का फोन
बातचीत के दौरान सिमी गरेवाल ने प्रियंका से पूछा था कि क्या उन्होंने कभी अभिषेक का मोबाइल फोन चुराया था. इस पर अभिनेत्री ने बताया कि शुरुआत अभिषेक ने की थी. उन्होंने पहले प्रियंका का फोन छिपा दिया था और खुद उस पर बैठ गए थे. प्रियंका के मुताबिक, काफी देर तक फोन छिपाने के बाद अभिषेक को भी वहां से उठना पड़ा, क्योंकि उन्हें वैन से बाहर जाना था.

अभिषेक के फोन से भेजा था खास मैसेज
प्रियंका ने बताया कि मौका मिलते ही उन्होंने अभिषेक का फोन अपने कब्जे में ले लिया और उसे छिपा दिया. इसके बाद उन्होंने अभिषेक के फोन से किसी को एक शरारती संदेश भेजा. अभिनेत्री ने बताया कि उस मैसेज में लिखा था कि मुझे तुम्हारी याद आ रही है, तुम कहां हो और क्या मिलना चाहोगे? प्रियंका ने यह बात बताते हुए इंटरव्यू में खूब हंसी-मजाक किया था.
मैसेज पढ़कर रानी ने दिया था ऐसा जवाब
सिमी गरेवाल ने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि प्रियंका ने यह संदेश रानी मुखर्जी को भेजा था. अचानक अभिषेक के फोन से ऐसा मैसेज मिलने पर रानी हैरान रह गई थीं. उन्होंने जवाब में पूछा था कि एबी, तुम्हें क्या हो गया है? उस समय अभिषेक और रानी के बीच प्रेम संबंधों की अफवाहें भी चर्चा में रही थीं. हालांकि, बाद में दोनों ने अलग-अलग जीवनसाथी चुने और शादी की.
पुराना किस्सा फिर चर्चा में
प्रियंका का यह मजेदार किस्सा बॉलीवुड के पुराने दिनों की याद ;; है. उनके इस खुलासे से यह भी पता चलता है कि फिल्मी सेट पर कलाकारों के बीच काम के साथ-साथ खूब हंसी-मजाक भी होता था.


