‘असमान शादी’ की चर्चा पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, रणबीर कपूर के साथ रिश्ते को बताया खास

Manu Shrivastava
2 Min Read
आलिया रणबीर की शादी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर नाराजगी जाहिर की है. अभिनेत्री ने उन दावों को अनुचित और अपमानजनक बताया है, जिनमें उनके रिश्ते को असमान बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी बातें कही जाती हैं कि आलिया अपनी शादी में ज्यादा समझौते करती हैं या रिश्ते में खुश नहीं हैं. अब आलिया ने इन धारणाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रिश्ते में एक-दूसरे को समझना जरूरी

टाइम मैगजीन से बातचीत में आलिया ने कहा कि उन्हें इस बात से दुख होता है कि लोग बिना सच्चाई जाने उनके रिश्ते को लेकर एक काल्पनिक कहानी बना लेते हैं. उनके मुताबिक, बाहरी लोगों को ऐसा लगता है कि वह अपनी शादी में लगातार एडजस्ट कर रही हैं या खुश नहीं हैं, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है.

अपने रिश्ते की खूबसूरती बताते हुए आलिया ने कहा, ”किसी भी रिश्ते की नींव यह होती है कि आप बिना किसी कोशिश के महसूस करें कि आपको समझा जा रहा है और बिना कुछ कहे आपकी बात सुनी जा रही है. मेरे लिए रणबीर ऐसे ही हैं और यही हमारे रिश्ते की सच्चाई है.”

शादी के बाद कई बार हुई चर्चा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी. इसके बाद से कई बार उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं हुई हैं. रणबीर के व्यवहार, बहस, लिपस्टिक पसंद करने और शादी के बाद समझौते जैसे पुराने बयानों को लेकर लोगों ने अलग-अलग राय दी थी. अब आलिया ने साफ किया है कि इंटरनेट पर बनाई गई धारणाएं उनके वास्तविक वैवाहिक जीवन को नहीं दर्शाती हैं.

लव एंड वॉर में दिखेगी जोड़ी

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे. इस फिल्म में विक्की कौशल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. दर्शकों को एक बार फिर पर्दे पर इस चर्चित जोड़ी को साथ देखने का इंतजार है.

Share This Article