Ranchi News: खलारी के सरस्वती विद्या मंदिर, करकट्टा, खलारी में विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा भव्य विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। प्रबंध कारिणी समिति के सचिव संजीव रंजन सिंह, सह सचिव राघवेन्द्र पासवान, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, राजवंती देवी, विद्यालय के प्रधानाचार्य शालिग्राम सिंह और अन्य आगंतुकों के कर कमलों द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

वंदना के पश्चात आचार्य चन्द्र भूषण सिंह ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया। प्रधानाचार्य जी ने विज्ञान मेला के बारे में अपना विचार रखते हुए विज्ञान का दैनंदिन जीवन में क्या महत्व है, सभी को जानकारी दिए। विज्ञान प्रमुख विक्रम कुमार पांडेय और विद्यानंद झा के कुशल नेतृत्व में विज्ञान मेला का प्रदर्श लगाया गया। साथ में गौरी शंकर कामिला के नेतृत्व में गणित प्रदर्श तथा श्री चंद्र भूषण सिंह के तत्वावधान में भूगोल प्रदर्श लगाया गया। मेला में कुल 45 प्रदर्श लगाया गया था। इनमें से वाटर साइकिल, विंड मिल, स्मार्ट सीटी, अर्थक्वेक डिटेक्टर, निउरन, भोलकानो, कार्बाइड केनन गन, सोलर सिस्टम आदि प्रमुख प्रदर्श आगंतुकों को आनन्दित कर दिया।
प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी
किशोर वर्ग में विज्ञान में अर्पित कुमार को प्रथम स्थान, निशा ग्रुप को द्वितीय स्थान एवं इशरत ग्रुप को तृतीय स्थान मिला। बाल वर्ग में निकिता ग्रुप को प्रथम स्थान, चिराग ग्रुप को द्वितीय स्थान और परी ग्रुप को तृतीय स्थान मिला। शिशु वर्ग में आराध्या ग्रुप को प्रथम स्थान, संभवी ग्रुप को द्वितीय स्थान और पिहू ग्रुप को तृतीय स्थान मिला।
तरूण वर्ग के भूगोल प्रदर्श में रानी कुमारी को प्रथम स्थान, चाहत ग्रुप को द्वितीय स्थान मिला। किशोर वर्ग के भूगोल में अदिति कुमारी को प्रथम स्थान मिला, बाल वर्ग के गणित में कोमल ग्रुप को प्रथम स्थान, अनन्या ग्रुप को द्वितीय स्थान, सागर ग्रुप में तृतीय स्थान मिला, अंत में संजीव कुमार सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया, इस मौके पर पूनम पाठक, पुरुषोतम कुमार सिंह, गोविंद कुमार चौहान, मोहम्मद दानिश, उमेश कुमार दिलीप कुमार शर्मा, वर्षा कुमारी, आनंद जैसवाल, निक्कू कुमार वर्मन, आदि उपस्थित थे।


