गुमला में स्थापना दिवस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में दिखा उत्साह, 13 सहायक आचार्यों को मिली नई जिम्मेदारी

गुमला में स्थापना दिवस समारोह में 13 सहायक आचार्यों को मिले नियुक्ति पत्र, मेधावी विद्यार्थियों व वनाधिकार लाभुकों को भी किया गया सम्मानित।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को गुमला में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, जनजातीय अधिकार और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान 13 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। वहीं, बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

राज्य स्तर पर दूसरा स्थान लाने वाले छात्रों को मिला सम्मान

माध्यमिक परीक्षा में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने वाले संत पैट्रिक विद्यालय, गुमला के छात्र दिव्यांशु उरांव और खिलेश साहू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

दोनों विद्यार्थियों को दो-दो लाख रुपये का चेक, लैपटॉप, मोबाइल, बैग और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं, साइंस ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर, भरनो के छात्र शौर्य सिंह को लैपटॉप, मेडल, बैग और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

13 सहायक आचार्यों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

समारोह में डीसी दिलेश्वर महतो ने 13 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने सभी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।

पांच लाभुकों को मिला वनाधिकार पट्टा

कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण विभाग की ओर से पांच लाभुकों के बीच वनाधिकार पट्टा वितरित किया गया। इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग ने आवास योजना के तहत निर्धारित समय में अपना पक्का मकान पूरा करने वाले लाभुकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस जिला स्तरीय समारोह में डीसी दिलेश्वर महतो, एसपी हारिस बिन जमा, डीडीसी अनिमेष रंजन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह के माध्यम से जिले में शिक्षा को प्रोत्साहन देने, जनजातीय अधिकारों को मजबूत करने और ग्रामीण विकास में बेहतर योगदान देने वालों का उत्साहवर्धन किया गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।