रांची की डॉ रीता कुमारी की लिखी पुस्तक ‘निर्देशन एवं परामर्श की धारणा’ का विमोचन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची की सहायक प्राध्यापिका डॉ रीता कुमारी की लिखी पुस्तक ‘निर्देशन एवं परामर्श की धारणा (कांसेप्ट ऑफ गाइडेंस एंड काउंसलिंग)’ का विमोचन शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में कुलपति डॉ कामिनी कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ पीके वर्मा, प्रचार्य डॉ यूसी मेहता ने संयुक्त रूप से की।

इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने कहा कि यह पुस्तक रांची विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी है।

उन्होंने कहा कि विवि में बहुत जल्दी ही गाइडेंस एवं कॉउंसलिंग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी।

छात्रों के करियर के लिए गाइडेंस एवं कॉउंसलिंग पाठ्यक्रम रोजगारपरक है, जिसे किसी भी स्ट्रीम की छात्र-छात्राएं आसानी से पढ़ सकते हैं।

कुलपति ने कहा कि स्नातकोत्तर स्तर पर इस पाठ्यक्रम के प्रारंभ होने से रांची विश्वविद्यालय देश का दूसरा विश्वविद्यालय बन जायेगा।

इस अवसर पर विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ पीके वर्मा ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से छात्रों को परामर्श के साथ जीवन के उपयोग में आने वाले कई समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा।

प्राचार्य डॉ यूसी मेहता ने कहा कि उनके महाविद्यालय की प्राध्यापिका इस पुस्तक की रचयिता हैं।

इसकी उन्हें बहुत खुशी है। उन्होंने शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ इंदिरा पाठक, राजेश कुमार, उपकुलसचिव डॉ प्रीतम कुमार, एनएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Share This Article