झारखंड : घटी दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: जिला में घटी दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।

पहली घटना केरेडारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव टंडवा मुख्य पथ के कोदवे के समीप गुरुवार की सुबह हुई।

इस सड़क दुर्घटना में बड़कागांव थाना क्षेत्र के जमनीडीह निवासी रामचन्द्र महतो (30) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

इस घटना में केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार निवासी प्रमोद महतो (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी लाया गया, लेकिन अधिक चोट लगने के कारण उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदशिर्योंं के अनुसार रामचंद्र महतो की मोटरसाइकिल इतना स्पीड में था कि वह पेड़ से टकरा गया।

ग्रामीणों ने दोनों को आनन -फानन में उठाया, लेकिन गिरते के साथ ही रामचंद्र महतो दम तोड़ चुका था।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित द्विवेदी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

दूसरी घटना कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवा में सड़क पार करने के दौरान घटी।

यहां महिला को मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर से मौके पर ही महिला की मौत हो गई हैं।

आसपास के लोगों ने महिला को तुरंत हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेजा।

मृतक महिला की पहचान चुरचू गांव निवासी झालो देवी के रुप में की है।

Share This Article