रांची में मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने किया मास्क और सैनिटाइजर का वितरण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची में बढ़ते हुए कोरोना को देखते हुए बुधवार को मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने मोरहाबादी मैदान स्थित सब्जी मंडी में मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया।

मंच की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने कहा कि हम सभी एक अत्यंत कठिन दौर से गुजर रहे हैं। मेरा अनुरोध है आप सभी वैक्सीन जरूर लें।

क्योंकि परिवार का पोषण करना आपकी जिम्मेदारी हैं।

लेकिन खुद भी सरकार के नियम अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग  करते रहें। मौके पर संस्था की पूर्व अध्यक्ष किरण खेतान भी मौजूद थी।

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में हमें एक दूसरे का मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है। मौके पर श्वेता भाला, किरण खेतान, पूजा सरावगी आदि मौजूद थीं।

Share This Article