पूर्व विधायक कालीदास मुर्मू का निधन, रामेश्वर उरांव ने किया किया शोक प्रकट

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पूर्व विधायक कालीदास मुर्मू के निधन पर शोक प्रकट किया है।

उल्लेखनीय है कि संथाल परगना के महेशपुर विधानसभा से दो बार के कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष कालीदास मुर्मू का शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।

रामेश्वर उरांव ने रविवार को कालीदास मुर्मू  के निधन पर गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा उनके निधन से संथाल परगना मे कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है।

सन् 1972 और 1990 में दो बार महेशपुर से उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत दर्ज हासिल कर एकीकृत बिहार विधानसभा में मुखर आवाज बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

मृदुभाषी, मिलनसार, जुझारू कर्मठ एवं संघर्षशील नेता के रूप मे कालीदास मुर्मू  पहचाने जाते थे और कल भी वह कोरोना पीड़ीतों की सहायता के लिए जब गाड़ी से जा रहे थे तो गाड़ी में ही उनके हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।

कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कालीदास मुर्मू के निधन पर गहरी संवेदना एवं शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई आने वाले दिनों में संभव नहीं है।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कालीदास के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने एक मजबूत जनाधार वाले नेता को खो दिया है।

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में भी काफी सक्रियता से कालीदास ने गठबंधन के पक्ष में काम किया था।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने  कहा कि पार्टी ने एक मजबूत नेता को खो दिया है।

मजदूरों, गरीबों एवं मजलूमों की आवाज हमेशा के लिए सो गया है। एक अच्छे संगठन कर्ता के रूप में भी वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू, अमूल्य नीरज खलखो, मंजू हेम्ब्रम सहित प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने कालीदास मुर्मू के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं एवं दुख प्रकट करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share This Article