पलामू में दो दुकानें को किया गया सील, 5 को नोटिस, 12 हजार वसूला जुर्माना

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण एवं उसके बचाव को लेकर रविवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने अनुमंडल क्षेत्र के मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में निरीक्षण किया।

उनके साथ टाउन थाना के सब इंस्पेक्टर सौरभ कुमार,  टीओपी-1 के प्रभारी बीरू पासवान एवं क्यूआरटी के कुमार नीरज सहित पुलिस जवान भी थे।

निरीक्षण के दौरान गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में सदर एसडीओ ने बाजार क्षेत्र एवं हॉस्पिटल रोड के दो दुकानों को सील किया।

वहीं, दो दिनों में कार्रवाई करते हुए 13 दुकानों से 12,000 रुपये जुर्माना वसूला।

साथ ही पांच दुकानों को नोटिस निर्गत किया गया। इसमें 3 डीजे साउंड संचालक शामिल हैं।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि 1 मई को 8 दुकान से 7500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।

वहीं, 3 डीजे साउंड को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 2 मई को दो दुकानें सील की गई। वहीं, 5 दुकानों से 4500 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही दो को नोटिस जारी की गई है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का सख्ती से अनुपालन को लेकर अनुमंडल प्रशासन प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिन गतिविधियों की सरकार द्वारा अनुमति दी गई है, उसे सरकार द्वारा निर्धारित समय तक ही करें l नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article