गिरिडीह में कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, रेसक्यू कर निकाला बाहर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले क सरिया प्रखंड के निमाटांड़ गांव के कुएं में जंगली हाथी का बच्चा गिर  गया। गिरने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम सोमवार की सुबह से हाथी के इस बच्चे को निकालने के प्रयास में जुट गई।

कुएं से हाथी के बच्चे को निकालने को लेकर वन विभाग द्वारा युद्धस्तर पर रेसक्यू ऑपरेशन चलाया गया।

बताया गया कि कुँए की गहराई अधिक रहने के कारण हाथी के इस नन्हे बच्चे को निकालने काफी मशक्त करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार कुएं के आसपास की मिट्टी को तीन जेसीबी मशीन से काटा गया।

जिसे सुविधा के अनुसार हाथी के बच्चे को निकाला जा सके।

बताया जाता है कि 22 जंगली हाथियों का दल काफी दिनों से सरिया के कई गांवों में विचरण कर रहा है।

दल में कई बच्चे भी शामिल है। हाथियों का यह दल रविवार की देर रात सरिया के निमाटांड़ गांव घुस गया। इसी दौरान गांव के समीप खेत के एक कुएं में एक बच्चा गिर पड़ा।

कुएं में हाथी के बच्चे के गिरने का कारण लाइट कटा होना बताया जा रहा है।

इधर देर रात करीब 2 बजे ही ग्रामीणों को कुएं में हाथी के बच्चे के गिरने की जानकारी मिली।

इसके बाद ग्रामीणों के घटना की जानकारी वन विभाग के रेंजर अभय सिन्हा को भी दिया।

देर रात से ही हाथी के बच्चे को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। पांच घंटों की मशक्त के बाद हाथी के बच्चे को बाहार निकाला गया।

Share This Article