Homeझारखंडमिशन ऑक्सजीन! जल्द ही सऊदी अरब की राजधानी रियाद से झारखंड पहुंचेंगे...

मिशन ऑक्सजीन! जल्द ही सऊदी अरब की राजधानी रियाद से झारखंड पहुंचेंगे 5000 ऑक्सीजन सिलेंडर

spot_img

रांची/नयी दिल्ली: केंद्रीय जनजातीय मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के लिए 5000 ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कर रहे हैं।

बहुत जल्द ये रियाद से झारखंड पहुंचेगा। मुंडा ने यह घोषणा रविवार को खूंटी में लगे नये ऑक्सीजन प्लांट के ऑनलाइन उद्घाटन के अवसर पर कही।

देश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए मुंडा दिल्ली से ही झारखंड के लिए यह व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह राज्य के लिए कुछ और स्वास्थ्य उपकरण के लिए कोशिश कर रहे हैं।

मुंडा ने अपने लोकसभा क्षेत्र खूंटी में ऑक्सीजन की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।

कोरोना महामारी के समय झारखंड में ऑक्सीजन प्लांट लगानेवाला यह पहला जिला बना। रिकॉर्ड समय में प्लांट की स्थापना के लिए उन्होंने खूंटी जिला प्रशासन को बधाई दी।

मुंडा ने अपने सांसद निधि से एमसीएच अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट का लगवाया है। ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता पांच हजार लीटर प्रति घण्टे की है।

साथ ही इसके अधिष्ठापन से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का बेहतर चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित हो सकेगा।

अस्पताल में सभी ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड व दस आईसीयू बेड व अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने आशा व्यक्त की है कि संक्रमित मरीजों को ससमय स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक सफल कदम होगा।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...