देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.29 लाख से ज्यादा मिले पॉजिटिव, 3876 लोगों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामले में थोड़ी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,29,942 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 3876 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे 3,56,082 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

मंगलवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2,29,92,517 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2,49,992 लोगों की मौत हो चुकी है।

एक्टिव मरीजों की संख्या 37,15,221 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,90,27,304 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट हुआ 82.75 प्रतिशत

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 82.75 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटे में 18 लाख से अधिक टेस्ट

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 10 मई को 18,50,110 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 30,56,00,187 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article