रांची में कांग्रेस ने सेवार्थ दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को गरीब और जरुरतमंद लोगों के लिए सेवार्थ दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अभियान के तहत राज्य में चार लाख 19 हजार 500 मास्क, एक लाख 45 हजार 165 साबुन और सैनिटाइजर, 46 हजार 165 किग्रा चावल, 11 हजार 200 पैकेट भोजन, 61 ऑक्सीमीटर और नौ ऑक्सीजन सिलेंडर का वितरण किया गया।

रामेश्वर उरांव ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित टास्क फोर्स रिलीफ समिति के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद के मार्गनिर्देशन में इन सामग्रियों का वितरण गरीबों के बीच किया गया।

उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में गरीबों के बीच इन सामग्रियों का वितरण किया गया।

सेवा भावना का यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। पार्टी की ओर से पिछले वर्ष भी लॉकडाउन में व्यापक पैमाने पर इसे लेकर अभियान चलाया गया था और दूसरी लहर पर अंकुश पाने तक यह अभियान जारी रहेगा।

प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजधानी रांची में जहां रामेश्वर उरांव की ओर से खुद राहत साग्रियों का वितरण किया गया।

वहीं, उनके गृह विधानसभा क्षेत्र लोहरदगा में सांसद धीरज प्रसाद साहू , रोहित प्रियदर्शी उराँव और अन्य नेताओं के नेतृत्व में मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, चावल, ऑक्सीमीटर और अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया।

प्रवक्ता लाल किशोर शाहदेव एवं राजेश गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में सांसद गीता कोड़ा, देवघर में जिलाध्यक्ष संजय मुन्नम, धनबाद में विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, रामगढ़ में विधायक ममता देवी, बड़कागांव में विधायक अंबा प्रसाद ,दीपिका पाण्डेय सिंह, प्रदीप यादव के नेतृत्व में राहत सामग्रियों का वितरण किया गया। वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल ने भी अपने-अपने छह-छह जिलों के प्रभार में अपनी देखरेख में इन राहत सामग्रियों का वितरण किया।

Share This Article