झारखंड : भाभी का देवर पर आया दिल, पांच साल से चल रहे प्रेम प्रसंग की पति को हुई खबर तो यूं करवाई हत्या

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे पति की पत्नी ने प्रेमी देवर तथा वाहन के चालक से मिलकर हत्या कर दी।

मामला चंदवारा थाना क्षेत्र के करोजिया का है। चंदवारा पुलिस ने घटना का उद्भेदन करते हुए पति की हत्या करने वाली महिला, उसके प्रेमी देवर व वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि सिकंदर रविदास (40) 13 मई से लापता था, जिसको लेकर मृतक की पत्नी ललिता देवी ने वाहन चालक तीतिरचांच विजय दास पर अपहरण करने का मामला दर्ज करावाया था।

पत्नी द्वारा दिये गए आवेदन के आलोक में चंदवारा पुलिस ने चालक विजय दास को गुरुवार की रात में जामु खाड़ी से गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की।

झारखंड : भाभी का देवर पर आया दिल, पांच साल से चल रहे प्रेम प्रसंग की पति को हुई खबर तो यूं करवाई हत्या

पूछताछ के दौरान विजय दास ने सिकंदर दास की हत्या कर कोटवारडीह में बने अर्धनिर्मित घर में शव छिपाने व पूरे घटनाक्रम में मृतक की पत्नी ललिता देवी व मृतक के भाई जितेंद्र रविदास की भी संलिप्तता की बात कही।

थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह ने बताया कि 13 मई को सिकंदर दास के अर्धनिर्मित घर में तीनों आरोपी ने गला दबाकर सिकंदर दास की हत्या कर दी।

विजय दास से सिकंदर दास लोन दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपया लिया था, जिसको लेकर वो टालमटोल करता रहता था।

झारखंड : भाभी का देवर पर आया दिल, पांच साल से चल रहे प्रेम प्रसंग की पति को हुई खबर तो यूं करवाई हत्या

वही देवर का भाभी के साथ लगभग पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर पंचायत स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया था।

पंचायत में ललिता देवी ने अपने देवर के साथ रहने की बात कही थी। तीनों ने सुनियोजित ढंग से सिकंदर रविदास की हत्या कर दी।

Share This Article