पाकुड़ में मिले 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज़

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: जिले में छह नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। साथ ही एक की फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

वर्तमान में जिले में कुल सक्रिय मामले 75 हैं। यह जानकारी डीसी कुलदीप चौधरी ने शनिवार को दी।

साथ ही बताया कि गुरुवार को जिले में कुल एक हजार 508 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया है।

इनमें से 18 प्लस वाले एक हजार 26 तथा 44 प्लस वालों की संख्या 482 रही।

Share This Article