देवघर में 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार, एप्प में छेड़छाड़ कर ग्राहकों को बड़ी आसानी से बनाते थे अपना शिकार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराध के आरोप में 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें गुप्त सुचना मिली थी कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में फिर साइबर आरोपी सक्रिय हो रहे है। छापेमारी करने से पकड़ा जा सकता है।

सुचना पर साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया और करों थाना क्षेत्र के नागदारी एवम जग्गाडीह, मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के खिजुरिया टांड़ , पालोजोरी थाना क्षेत्र के पत्थर घटिया एवम महुवा डाबर व सरावां थाना क्षेत्र ललुआ डीह गांव में छापेमारी कर कुल 12 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि ये लोग विभिन्न कस्टमरों को फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एटीएम बंद होने एवं चालू करने के लिए उसे अपने जाल में फंसा लेते है और उसके मोबाइल पर ओटीपी भेज कर उससे हासिल कर उसके खातों को मिनटों में खाली कर देते हैं।

साथ ही केवाईसी के नाम पर भी ये लोग लोगों के आधार कार्ड, एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर, आदि ले लेते हैं और उसे बड़ी आसानी से चुना लगा देते हैं।

इतना ही नहीं ये लोग इतना शातिर हैं कि विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट एप के पर भी मनी रिक्वेस्ट भेज कर उसे ओटीपी ले लेते हैं और उसके खातों को पलक झपकते ही साफ कर देते हैं।

एसपी ने बताया कि यह लोग एप्प के साइट पर जाकर उससे छेड़छाड़ करते हैं और ग्राहक सेवा अधिकारी के नंबर पर अपना नंबर एडिट कर ग्राहकों को बड़ी आसानी से फंसा लेते हैं।

इन लोगों के पास से पुलिस ने 19 मोबाइल, 28 सिम, 02 पासबुक, 06 एटीएम, 02 लैपटॉप, 01 बुलेट मोटरसाइकिल, सहित 01 चेकबुक बरामद किया हैं।

गिरफ्तार साइबर आरोपियों में विशाल कुमार मंडल, बालदेव मंडल, अख्तर अंसारी, असरफ अंसारी, बाबुमुनी मंडल, राहुल कुमार मंडल, सज्जाद अंसारी अमीर अंसारी, जमशेद आलम, मोइनुद्दीन अंसारी, शफीक अंसारी व शमीम अंसारी शामिल हैं।

Share This Article