…और देखते-देखते बह गई गाड़ी, झारखंड में यहां चक्रवात ‘यास’ की वजह से उफान पर हैं नदियां ; देखें PHOTO

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: सदर प्रखंड के तूपु हेसला गांव के बगल में बहने वाली धरधरी नदी में चक्रवात के कारण आई बाढ़ में फंसकर एक वाहन बह गई। हालांकि वाहन पर  सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन पर सवार होकर चार लोग सदर प्रखंड के हेसला गांव में आयोजित  एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे।

गांव जाने के लिए उन्हें धरधरी नदी को पार करना था। वाहन चालक ने नदी में बाढ़ आने के बावजूद वाहन पार करने का प्रयास किया।

लेकिन वाहन बीच में ही जाकर बंद हो गई। इसके बाद नदी की तेज धार में अचानक वाहन पलट गई और बहने लगी।

वाहन पर सवार सभी 4 लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन से बाहर कूद गए और अपनी जान बचाई।

बाद में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बोलेरो को एक रस्सी के सहारे पेड़ से बांधकर छोड़ दिया गया। ताकि वाहन नदी में ही फसा रहे। नदी में पानी कम होने के बाद वाहन को निकाला जाएगा।

वाहन पर सवार युवक प्रेम ने बताया कि उन्हें लगा कि नदी में काफी कम पानी है।

इसीलिए वे लोग वाहन को नदी के उस पार ले जा जा रहे थे। लेकिन नदी के बीच में अचानक वाहन बंद हो गई और बहने लगी।

गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी से उठे यास चक्रवात का असर लातेहार में काफी अधिक पड़ा है।

लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गई है।

पहाड़ी नदियां होने के कारण नदियों की धार काफी तेज होती है। ऐसे में थोड़ी सी भी बाढ़ आने के बाद नदियां आम लोगों के लिए खतरा बन जाती है।

Share This Article