Homeविदेश3800 साल पुरानी कब्र से मिला दुनिया का सबसे पुराना सोने का...

3800 साल पुरानी कब्र से मिला दुनिया का सबसे पुराना सोने का आभूषण

Published on

spot_img

बर्लिन: पुरातत्वविदों को एक महिला की कब्र से दुनिया का सबसे पुराना आभूषण मिला है। इस महिला को जर्मनी के तबिन्जेन में 3800 साल पहले दफनाया गया था। माना जा रहा है कि जब महिला की मौत हुई थी, तब उसकी उम्र 20 साल रही होगी।

पुरातत्वविदों को ये गहने उस समय मिले थे, जब वे इसी तरह की कुछ और कब्रों की खोज कर रहे थे। महिला की कब्र में उन्हें जो सोने का आभूषण मिला है वह घुमावदार है।

माना जा रहा है कि महिला इसे अपने बालों में बैंड की तरह इस्तेमाल करती रही होगी। इसे दक्षिण-पश्चिम जर्मनी में पाई जाने वाली सबसे पुरानी सोने की कलाकृति माना जा रहा है।

शोधकर्ताओं ने कहा सोने में लगभग 20 फीसदी चांदी, 2 फीसदी से कम तांबा है। साथ ही इसमें प्लेटिनम और टिन के भी निशान हैं।

यह कंपोजिशन इस बात का संकेत है कि यह सोना इंग्लैंड स्थित कार्नावल में बहने वाली कार्नोन नदी से बहकर जर्मनी तक आया।

शोधकर्ताओं के मुताबिक 3800 साल पहले के समय की कीमती धातु की खोज दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी में बहुत दुर्लभ है।

यहां सोना पाया जाना इस बात सबूत है कि दूसरी सहस्राब्दी में मध्य यूरोप पर फ्रांस और ब्रिटेन का सांस्कृतिक असर पड़ा। महिला को दक्षिण की ओर दफनाया गया था।

ट्यूबिंगन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रायको क्रॉस ने बताया कि शोधकर्ताओं को महिला के अवशेषों पर किसी चोट के निशान या बीमारी का कोई सबूत नहीं मिला है, इसलिए उन्हें पता नहीं है कि उसकी मौत कैसे हुई।

शोधकर्ताओं ने कहा उन्होंने महिला के अवशेषों पर रेडियोकार्बन डेटिंग के जरिए पाया कि उसकी मृत्यु 1850 ईसा पूर्व के बीच किसी समय हुई थी।

1700 ईसा पूर्व तक दक्षिण-पश्चिम जर्मनी में राइटिंग का चलन नहीं था। ऐसे में इस बात का कोई लिखित रिकॉर्ड नहीं है, जिससे यह पहचानने में मदद मिल सके कि महिला कौन थी।

spot_img

Latest articles

चोरी की बाइक नक्सलियों और कोयला तस्करों को बेचता था गैंग, गिरफ्तार

Ranchi Crime News: रांची पुलिस ने शनिवार को एक बड़े बाइक चोर गिरोह का...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का खतरा, झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी भाग में बना गहरा निम्न दबाव...

जज के घर पर हमला, पथराव और जान से मारने की धमकी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज...

हरियाणा के सिंगर राहुल फाजिलपुरिया फायरिंग का मास्टरमाइंड सुनील सरधानिया स्विट्जरलैंड से लाया गया भारत

News Delhi: हरियाणा के मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट...

खबरें और भी हैं...