झारखंड : पंच ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी, परिवार को भी कराया शादी के लिए रजामंद

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: चंदनकियारी के लंका पंचायत के घाघरी गांव में प्रेम प्रसंग मामले में प्रेम-प्रेमिका की शादी पंचों की ओर से फूलबहरा गांव के बूढ़ा ठाकुर थान में करवा दिया।

प्राप्त जानकारी के बरमसिया ओपी क्षेत्र के घाघरी गंब निवासी सुधीर महतो के पुत्र मनबोध महतो का प्रेम प्रसंग उसी गांव के एक लड़की से पिछले दो साल पहले सें चल रहा था।

दोनों अपने घर से निकल कर भाग गए थे।

शुक्रवार की सुबह पंच युगल ने बरमसिया के समाजसेवी कुमुद महतो के घर पहुंचे। जहां दोनों ने आपबीती बताई।

कुमुद ने दोनों के परिजनों को अपने घर बुलाकर कर एक पंच बैठाई। जिसमें दोनों के परिजनों के शादी के लिए रजामंदी होने के बाद शादी कराई गई।

बताया जा रहा हैं कि दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं।

Share This Article