रांची सदर थाना पुलिस ने दो नाबालिग को सकुशल किया बरामद

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सदर थाना पुलिस ने दो नाबालिग को सकुशल बरामद किया है। मामले में एक नाबालिग को रांची से और एक नाबालिग को लोहरदगा से बरामद किया गया है।

सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि एक सिरिंग टोला और एक भ्रमटोली से नाबालिग घर से भागी थी।

दस दिन पूर्व दोनों अपने घर से भागी थी। परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया है।

साथ ही दोनों लड़कों को भी पकड़ा गया है। इसमें एक नाबालिग और दूसरा का नाम अजय ठाकुर है।

Share This Article