झारखंड : पति की गैरमौजूदगी में भैंसुर ने किया महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत साड़म में रहने वाली एक महिला ने अपने भैंसुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उसके पति बाहर गए हुए थे।

वह रात में घर पर अकेली सोयी हुई थी। तभी रात के लगभग 11 बजे कमरे का दरवाजा जोर जोर से पीटने की आवाज सुनाई दी।

वह डर गई, लेकिन कुछ देर बाद दरवाजा खोला तो देखा कि पड़ोसी, जो रिस्ते में भैंसुर है। जैसे ही वह दरवाजा खोला तो उसके भैंसुर ने उसे जबरदस्ती धक्का देते हुए उसके कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

साथ ही यह भी धमकी दिया कि अगर इस बात को किसी को बतायेगी तो इसके बुरे परिणाम होंगे।

पीड़िता ने आवेदन में कहा कि भैसुर का उसके प्रति नजरिया बराबर खराब रहता था। पीड़िता ने पति के साथ गोमिया थाना पहुंची और आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इस संबंध में थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपित की गिरफ्तारी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

वहीं महिला को मेडिकल जांच के लिए बोकारो भेज दिया गया है।

Share This Article