कोकराझार में भारी मात्रा में हथियार बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोकराझार: पुलिस की टीम ने अभियान चलाते हुए कोकराझार जिलांंतर्गत कोकराझार थाना क्षेत्र के बाथौगुरी गांंव के मछिली तालाब के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है।

बरामद हथियार व गोला-बारूदों में एक एके-47 राइफल, 7.62 एमएम की पिस्तौल के 290 जिंदा कारतूस और प्वाइंट 303 एमएम की 19 जिंदा कारतूस शामिल है।

ज्ञात हो कि बीटीसी चुनाव के मद्देनजर बीटीसी के चारों जिलों में पुलिस का सघन तलाशी अभियान जारी है। गत 3 महीनों के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक ने बीटीसी चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को कोकराझार में पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा हालात का जायजा लिया था।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि चुनावों के दौरान किसी को भी गड़बड़ी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Share This Article