Latest NewsUncategorizedएंडरसन सबसे अधिक टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटर बने, कुक का...

एंडरसन सबसे अधिक टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटर बने, कुक का रेकॉर्ड टूटा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बर्मिंघम: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन James Anderson ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां दूसरे मुकाबले में उतरते ही एक अहम रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।

एंडरसन अब सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटर बन गये हैं। एंडरसन के अब 162 टेस्ट मैच हो गये हैं।

इसी के साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक के 161 टेस्ट खेलने के रिकार्ड को तोड़ दिया।

कुक ने साल 2006 से साल 2018 के बीच 161 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था।

यह दोनों ही खिलाड़ी अपने देश के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन और सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले क्रिकेटर भी हैं।

एंडरसन ने 18 साल पहले 2003 में लॉर्ड्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।

अब एंडरसन सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची में शिवनारायण चंद्रपाल (164), राहुल द्रविड़ (164) और जॉक कैलिस (166) को भी पछाड़ सकते हैं।

इस तेज गेंदबाज के नाम टेस्ट में 616 विकेट हैं और वह मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट), शेन वार्न (708) और अनिल कुंबले (619) के बाद टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज भी हैं।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...