ये खजूर खाने वाले लोग हैं, ऐसे ही काम करेंगे, सौहार्द्र बिगाड़ेंगे: मोहसिन रजा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी में एक बुजुर्ग की पिटाई और अभद्रता का एक वीडियो वायरल हुआ था।

इस मामले में यूपी पुलिस ने ट्विटर के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विपक्षी दल सूबे की योगी सरकार को कठघरे में खड़े कर रहे हैं तो यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि कुछ लोग हैं जो यूपी के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने चाहते हैं। ये खजूर खाने वाले लोग हैं और ऐसा ही काम करेंगे।

मोहसिन रजा ने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार है, जहां किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। वो चाहे कोई नेता हो या फिर जनप्रतिनिधि।

ट्विवर को बार-बार चेतावनी देने के बाद भी जिस तरह से मनमानी कर रहा था।

ऐसे में धार्मिक उन्माद फैलाने वाली बात निकलकर सामने आई है, जिससे समाज का सौहार्द खराब होता है। यह बात यूपी में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share This Article