रांची में शादी का वादा कर युवती से 3 साल तक बनाया शारीरिक संबंध, गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नामकुम थाना पुलिस ने लंबे समय से एक युवती के साथ यौन शोषण के आरोपी बेड़ो के चचकोपी निवासी जॉनसन कुजूर को गिरफ्तार किया है।

उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। मामले में पीड़िता ने नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जॉनसन पीड़िता के साथ शादी का प्रलोभन देकर तीन साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा और उसका एटीएम कार्ड से पैसे की निकासी भी करता रहा।

पीड़िता ने उसे कई बार शादी के लिए बोली लेकिन वह टालमटोल करता रहा बाद में बीते 17 मार्च को उसके पिता की पहल पर एक सप्ताह में कोर्ट मैरिज करने और एक माह के बाद सामाजिक रीति रिवाज से शादी करने की बात तय हुई थी। लेकिन जॉनसन मुकर गया।

इसके बाद पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस ने जांच में उसे दोषी पाया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Share This Article