Latest Newsटेक्नोलॉजीएस्ट्रोनॉमर्स ने खोजा एक विशाल सितारा, सितारे का नाम VVV-WIT-08 रखा गया

एस्ट्रोनॉमर्स ने खोजा एक विशाल सितारा, सितारे का नाम VVV-WIT-08 रखा गया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लंदन: आकाशगंगा के केंद्र में टिमटिमाता हुए एक विशाल सितारा ऐस्ट्रोनॉमर्स ने खोजा है।

वैज्ञा‎निकों ने इस सितारे का नाम वीवीवी-डब्ल्यूआईटी-08 VVV-WIT-08 रखा गया है।

यह धरती से करीब 25 हजार प्रकाशवर्ष दूर है और सूरज से 100 गुना ज्यादा बड़ा है।

दिलचस्प बात यह है कि पहले किसी दूसरे ऑब्जेक्ट के पीछे यह छिपा हुआ था जिससे इसे गायब माना जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक इसके नाम के ‘व्हाटइजदिस’ हिस्से का मतलब है ‘यह क्या है’।

ऐस्ट्रोनॉमर्स की एक इंटरनैशनल टीम 2010 तक के डेटा को स्टडी कर रही थी जब इस सितारे को देखा गया।

यह डेटा यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के चिली स्थित ‎‎विस्टा टेलिस्कोप से मिला था।

अधिकारियों का कहना है कि 2012 में यह धुंधला होना शुरू हुआ था और अप्रैल में गायब हो गया था।

इसके करीब 100 दिन बाद इसकी चमक वापस आने लगी। वीवीवी-डब्ल्यूआईटी-08 पहला ऐसा सितारा नहीं है।

इसके बावजूद इसकी मदद से विशाल सितारों को पढ़ने में मदद मिल सकती है। ]

ऐसा ही एक सितारा एपसीलोन ओरीजेय है जिसकी आधी चमक हर 27 साल पर गायब हो जाती है।

ऐस्ट्रोनॉमर्स का मानना है कि 20-200 साल के बीच वीवीवी-डब्ल्यूआईटी-08 की चमक फिर से जा सकती है।

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूट ऑफ ऐस्ट्रॉनमी के ले स्मिथ ने बताया कि यह विशाल डार्क ऑब्जेक्ट अचानक से आ गया।

यह गायब क्यों हुआ था, इसके बारे कुछ पुख्ता अभी नहीं पता है। लेकिन माना जा रहा है कि कोई ज्यादा बड़ा ऑब्जेक्ट उसके सामने आ गया होगा।

यह भी हो सकता है कि किसी ग्रह के चक्कर काट रहे धूल के गुबार ने टेलिस्कोप का व्यू ब्लॉक कर रखा हो।

spot_img

Latest articles

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

खबरें और भी हैं...