CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची दुमका डीसी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वृद्ध महिला को देखने वाला कोई नहीं है। पिछले कई दिनों से महिला अस्पताल में इलाजरत हैं।

इस पर अस्पताल प्रबंधन की नजर तक नहीं पड़ी। महिला का परिवार भी कोई पता नहीं है। कुछ दिन पूर्व महिला को किसी पुलिस वाले ने अस्पताल में छोड़ा था। इसके बाद उसे देखने वाला अब तक कोई नहीं है।

कहा जा रहा है कि महिला के शरीर में कीड़ा तक पड़ जाने से उसे कोई छू भी नहीं रहा है। जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई इसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान में लेते हुए डीसी को निर्देशित किया। महिला को बेड मुहैया कराने को सख्त निर्देश दिया।

इस तरह की लापरवाही अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन के द्वारा देखी गई। जब इतना बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर और अस्पताल रहने के बावजूद मरीज को सुविधा मुहैया नहीं होती है, तो इस पर कई सवाल खड़े होते हैं।

इधर सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद डीसी राजेश्वरी बी पहुंची फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। जहां कई दिन से इलाजरत महिला की सुधी ली।

डीसी ने अस्पताल प्रबंधन को इलाज को लेकर आवश्यक निर्देश दी। इस अवसर पर डीसी ने बताया कि वृद्ध महिला सोनामुनी हेम्ब्रम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

कई दिनों से इलाजरत है। जिनकी सेवा सीनियर एएनएम कमला देवी द्वारा किया जा रहा। प्रशासन परिजनों का पता लगाने के लिए बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया है।

Share This Article