योगी सरकार ने बढ़ाई राकेश टिकैत की सुरक्षा, whatsApp पर ‎मिल रही जान से मारने की धमकी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: योगी सरकार ने ‎भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ‎मिल रही धम‎कियों को देखते हुए उन्हें दो और तो और सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करा ‎दिए हैं।

उनके पास पहले से ही एक सुरक्षाकर्मी होने के कारण अब तीन सुरक्षाकर्मी हो गए हैं।

राकेश टिकैत को उनके व्हाट्सएप पर अप्रैल और मई में गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी इस संबंध में कौशांबी थाने पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। साइबर सेल को इसकी जांच भी सौंपी गई है।

नवंबर से किसान आंदोलन कर रहे राकेश टिकैत को सबसे पहले दिसंबर में फोन पर धमकी मिली थी।

इस मामले में पुलिस ने बिहार के भागलपुर से एक युवक मानव मिश्रा को गिरफ्तार किया था।

अप्रैल में फिरोजाबाद के एक युवक को मोबाइल फोन की जांच के आधार पर राकेश टिकैत को धमकी देने के आरोप में पकड़ा गया था।

बावजूद इसके मई में दोबारा धमकी दी गई थी, जिस पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

प्रदेश शासन ने राकेश टिकैत की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन से उन्हें और अधिक सुरक्षा मुहैया कराने के बारे में रिपोर्ट मांगी थी।

बताया जाता है कि जिला प्रशासन ने अपनी ओर से रिपोर्ट प्रेषित कर दी थी कि राकेश टिकैत के पास पहले से ही सुरक्षाकर्मी दिया हुआ है। प्रदेश शासन ने उन्हें तो और सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

शासन के आदेश के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन से राकेश टिकैत को दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करा दिए गए हैं। मुजफ्फरनगर के पुलिस अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।

Share This Article