Lamborghini ने अपनी नई कार की झलक दिखाई, 7 जुलाई को होगी लांच

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: दुनिया की दिग्गज लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी लैम्बॉर्गिनी ने अपनी नई कार की झलक दिखाई हैं, जो 7 जुलाई को लांच होने वाली है।

कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल पर कार के मॉडल को टीज किया है।  इसमें कारों की एक जोड़ी दिखाई दे रही है।

हालांकि इसका लुक साफ तौर पर नहीं दिख रहा है, हालांकि इस टीजर में कार की हेडलाइट दिखाई दे रही है,जिसमें इसका आइकॉनिक डीआरएल और प्रोजेक्टर हेडलैम्प दिख रहा है।

ऐसा कहा जा रहा है कि नई कार लैम्बॉर्गिनी के एवेंटाडोर मॉडल से मिलती जुलती है।

बताया जा रहा हैं कि ये कार लैम्बॉर्गिनी के एवेंटाडोर का आखिरी मॉडल हो सकती है।  जानकारी के अनुसार इस एवेंटाडोर एस जोटा मॉडल कहा जाता है।

उम्मीद है कि ये एवेंटाडोर का अब तक का सबसे शक्तिशाली वेरिएंट हो सकता है। जिसमें 6.5-लीटर वी 12 इंजन ऑफर किया जा सकता है।

ये इंजन 769 हॉर्सपावर की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा। साल की शुरुआत में, लैम्बॉर्गिनी ने घोषणा की कि वह 2021 में दो वी12 मॉडल लाएगी।

दो मॉडलों में से, एक एवेंटाडोर का अंतिम संस्करण होने की संभावना है, जबकि दूसरा उच्च-शक्ति वाले हाइब्रिड मॉडल होने की उम्मीद है।

Share This Article