Homeझारखंडद्रौपदी मुर्मू रांची से ओड़िशा के लिए रवाना, मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पहुंच...

द्रौपदी मुर्मू रांची से ओड़िशा के लिए रवाना, मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पहुंच किया विदा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची से ओड़िशा के लिए रवाना हो गईं। उन्हें विदा करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी एयरपोर्ट पहुंचीं।

इस दौरान झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, वंदना दादेल समेत कई आला अफसर भी मौजूद थे।

एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी ने सभी से सहृदय मुलाकात की।

इससे पूर्व झारखंड सरकार ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया था।

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में सादगी और भावपूर्ण माहौल में आयोजित इस विदाई समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बादल, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुर्मू को भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गुड गवर्नेंस का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

उल्लेखनीय है की नये राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार को रांची पहुंचेंगे। सरकार ने उनके आगमन की तैयारी शुरू कर दी है।

नये राज्यपाल रमेश बैस 14 जुलाई को 1:20 बजे झारखंड के 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।

उन्हें झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि रंजन राजभवन परिसर में ही शपथ दिलायेंगे। मूल रूप से छत्तीसगढ़ रायपुर के रविनगर के रहने वाले 74 वर्षीय रमेश बैस वर्तमान में त्रिपुरा के राज्यपाल हैं।

नये राज्यपाल को वुडक्राफ्ट, पेटिंग, बागवानी और आंतरिक सजावट पसंद है।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...