Latest Newsझारखंडगाइडलाइन का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें बकरीद: खूंटी SDPO

गाइडलाइन का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें बकरीद: खूंटी SDPO

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: बकरीद को लेकर खूंटी थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए पर्व को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएं।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने त्योहार के दौरान बिजली पानी की निर्बाध आपूर्ति व समुचित साफ-सफाई करने की मांग करते हुए आश्वासन दिया कि त्योहार के दौरान सरकारी गाइडलाइन का पूरी तरह से अनुपालन किया जाएगा। बैठक का संचालन थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने किया।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा, अंचल अधिकारी मधुश्री मिश्रा, नगर पंचायत के अध्यक्ष अर्जुन पहान, वरिष्ठ भाजपा नेता मुनि नाथ मिश्रा, अंजुमन इस्लामिया खूंटी के सदर शमशाद अंसारी, सचिव अब्दुल खालिद, इसराइल अंसारी, शकील पाशा आदि उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...