जंतर-मंतर पर ‘किसान संसद’ का दूसरा दिन, पुलिस की कड़ी सुरक्षा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर शुक्रवार को ‘किसान संसद’ का दूसरा दिन है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज भी हमारे लोग वहां जाएंगे, कल की तरह आज भी वहां ‘किसान संसद’ चलेगा और शाम को वापस आ जाएंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कम लोगों में बात अच्छे से हो जाती है। साथ ही सरकार को भी एक अच्छा मैसेज जायेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आधिकारिक रूप से ‘किसान संसद’ को मान्यता दी है। सिंघु बॉर्डर से किसान जाएंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही सभी किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति दे देती तो आम लोगों को ट्रैफिक की दिक्कत न होती, जो पिछले दिनों में हुई।

आज भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने गुरुवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर ‘किसान संसद’ आयोजित किया था। गुरुवार की भीड़ को देखते हुए आज भी जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा की गई है।

वहीं दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर भी कड़ी सुरक्षा की गई है। इन दोनों जगहों पर दिल्ली पुलिस के जवान के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है।

Share This Article