Homeझारखंडरामगढ़ DC और SP ने जारी किया हाई अलर्ट, नदी तट पर...

रामगढ़ DC और SP ने जारी किया हाई अलर्ट, नदी तट पर बसे गांवों में करवाया अनाउंस

Published on

spot_img

रामगढ़: जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियां खतरे के निशान से ऊपर हो गई हैं। नदियों का पानी गांवों में घुस रहा है और इससे भारी जानमाल की क्षति हो सकती है।

डीसी DC माधवी मिश्रा और एसपी SP प्रभात कुमार ने शनिवार को संयुक्त रूप से जिले में हाई अलर्ट जारी किया है। उन्होंने पतरातू, भुरकुंडा, भदानी नगर, बरकाकाना, रामगढ़, रजरप्पा, गोला थाना क्षेत्र को विशेष तौर पर हाई अलर्ट पर रखा है।

डीसी माधवी मिश्रा और एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दामोदर और भैरवी नदी इन थाना क्षेत्रों से होकर गुजरती है।

इन दोनों नदियों के किनारे सैकड़ों गांव बसे हुए हैं। ग्रामीण नदियों का पानी का इस्तेमाल करते हैं।

इसके अलावा गांव में रहने वाले पशुओं को भी नदी के किनारे ही रहते हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियां खतरनाक हो गई हैं। मवेशियों के साथ-साथ तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को भी इससे खतरा है।

थोड़ी सी लापरवाही की वजह से हादसा बड़ा हो सकता है। इसलिए इन सभी थाना प्रभारियों को नदी तट पर रहने वाले गांवों में अनाउंस करने को कहा गया है।

ग्रामीण नदी तट से दूर रहें, अपने बच्चों को नदी की तरफ नहीं जाने दे, साथ ही अपने पशुओं को भी नदी तट से दूर ही रखें। झारखंड में 72 घंटे तक बारिश होने के आसार हैं।

नलकारी पतरातू डैम में भी पानी खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। डैम का फाटक भी खोला जा रहा है।

जिससे नदियों का जलस्तर अचानक से बढ़ सकता है। सबसे ज्यादा खतरा दामोदर नदी तट पर रहने वाले लोगों को है।

इसलिए थाना प्रभारियों को उस पूरे इलाके में अनाउंस कर लोगों को अलर्ट करने को कहा गया है।

इसके अलावा एसडीओ जावेद हुसैन ने सभी अंचल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा है। उन्होंने बताया कि अंचल अधिकारी भी अपने क्षेत्र में लोगों को अलर्ट करेंगे, ताकि जान-माल की क्षति ना हो।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप! 8 की मौत, कई घायल, पूरे शहर में हाई अलर्ट

New Delhi News: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार...

14 साल की किशोरी से रेप करने वाले दरिंदे दिलीप राय को उम्रकैद

Dumka News: न्याय की बड़ी जीत! प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएन मिश्रा...

दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, ठेकेदार के ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, हवाई फायरिंग कर फरार

Jamshedpur News: बेखौफ अपराधियों ने सोमवार दोपहर को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बिरसानगर थाना...

रांची के रैडिसन ब्लू होटल में पैराडाइज PAPAYA On-The-Go लॉन्च

 Ranchi News: राजधानी रांची के पॉश रैडिसन ब्लू होटल में सोमवार को क्रिसमस और...

खबरें और भी हैं...