झारखंड : 8 साल की बच्ची से पड़ोस के नाबालिग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: थाना क्षेत्र के सबानो पंचायत में शुक्रवार की शाम एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने दुष्कर्म किया। जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई।

सूचना के बाद सिमरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पीड़िता बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस बाबत पीड़िता के पिता के आवेदन पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार पीड़िता के माता पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे।

बच्ची घर में अपनी छोटी बहन के साथ अकेली थी। इसी बीच आरोपी पड़ोसी युवक बच्ची के घर पहुंचा और बहला-फुसलाकर ले गया।

जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से रक्त स्त्राव होने के कारण बच्ची की हालत बिगड़ गई। बच्ची की स्थिति को देखते हुए परिजन और ग्रामीण उग्र हो उठे और उसे सिमरिया थाना ले आए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिमरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। बच्ची को सिमरिया रेफरल अस्पताल भेजकर इलाज करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा तत्पश्चात उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

Share This Article