Facebook ने तालिबान में सभी सेवाओं पर लगाया बैन

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वांशिगटन: तालिबान के अफगानिस्तान पर काबिज होने के बाद सोशल मीडिया कंपनियों ने टक्कर देने के लिए कमर कस ली है।

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक तालिबान व्हाट्सएप खातों पर रोक लगा रहा है।

फेसबुक ने तालिबान को ‘डेंजरस ऑर्गेनाइजेशन पॉलिसीज’ के तहत अपनी सभी सेवाओं पर बैन लगा दिया है। कंपनी के इस कदम का तालिबान ने विरोध किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने कहा है कि अमेरिकी कानूनों के तहत तालिबान पर आतंकी संगठन के तौर पर प्रतिबंध है। इसके चलते कंपनी को अमेरिकी प्रतिबंधों को मानना होगा।

फेसबुक ने कहा कि इसमें उन खातों पर बैन लगाना भी शामिल है, जो खुद को तालिबान के आधिकारिक खाते के रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अमेरिकी अधिकारियों से अफगानिस्तान के बदलते हालात पर और जानकारी मांग रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि हम तालिबान या उसकी तरफ से बनाए गए खातों को हटाएंगे और उनकी तारीफ, समर्थन और प्रतिनिधित्व पर रोक लगाएंगे।

फेसबुक ने बताया है कि वे नीति तैयार करने के लिए दरी और पश्तो बोलने वाले जानकारों की मदद ले रहे हैं। साथ ही कंपनी ने यह भी साफ किया है कि नीति उसके सभी प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान के प्रवक्ता ने फेसबुक की तरफ से लगाई गई रोक का विरोध किया है।

फेसबुक के अलावा अल्फाबेट कंपनी के यूट्यूब ने भी उन खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो तालिबान या उसकी तरफ से संचालित माने जा रहे थे।

Share This Article