रांची में किडनैप हुए युवक को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची पुलिस ने राजेश मुंडा अपहरण मामले खुलासा करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अपहृत राजेश को सकुशल बरामद किया गया है।

एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा को मिली सूचना के आधार पर गठित टीम को यह सफलता मिली है।

पुलिस टीम ने अपहरणकर्ताओं को हजारीबाग के बड़कागांव से पकड़ा है। हालांकि, इस मामले का मुख्य आरोपी अपहृत राजेश मुंडा का दोस्त विक्की अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

रांची में किडनैप हुए युवक को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

रांची पुलिस की एक टीम विक्की की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पूरे मामले का खुलासा देर शाम तक पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेगी।

बताया गया कि लालपुर थाना क्षेत्र से राजेश मुंडा नामक एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया था। सोमवार को राजेश का अपहरण हुआ था। पत्नी कलावती ने लालपुर थाना में पति के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी थी।

अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से फोन कर एक करोड़ की फिरौती मांगी थी। परिजनों के अनुसार कई बार अपहरणकर्ताओं ने फोन कर पैसों की मांग किया था।

परिवार वालों ने आशंका जताई थी कि विक्की नाम का व्यक्ति राजेश मुंडा के साथ हर समय रहा करता था।

राजेश मुंडा और विक्की दोनों दोस्त हैं। विक्की खूंटी जिले का रहने वाला है। परिवार वालों ने आशंका जताई थी कि दोस्त ने ही राजेश मुंडा का अपहरण कराया है।

Share This Article