भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र पहुंचे रांची

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र रविवार को सेवा विमान से रांची पहुंचे।

इस दौरान बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर उनका स्वागत प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सुनील सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, विधायक एवम मुख्य सचेतक विरंची नारायण आदि ने किया।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश कार्यालय में पहुचने पर नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री काजल प्रधान, सह प्रशिक्षण प्रमुख सुमन कुमार, सूरज चौरासिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Share This Article