बोकारो और हजारीबाग से भाजपा में शामिल होने वालों में एक भी झामुमो से नहीं: सुप्रियो भट्टाचार्य

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि प्रदेश भाजपा बाबूलाल मरांडी का मजाक बनाने पर तुली है। 29 अगस्त को बाबूलाल ने तथाकथित तौर पर बोकारो और हजारीबाग के कुछ झामुमो कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी से निराश हैं। वास्तव में इनमें से एक भी लोग झामुमो से नहीं हैं।

भाजपा में शामिल होने वाले एक भी नेता पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी की हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह जिला समिति ने जानकारी दी है कि भाजपा में शामिल होने वाले एक भी नेता पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि पहले बाबूलाल को गंभीर राजनेता समझा जाता था लेकिन अब वह निराशा में एक सामान्य व्यक्ति की तरह बात कर रहे हैं।

झामुमो के कार्यकर्ताओं को कोई गुमराह नहीं कर सकता। वह भाजपा के भ्रम में नहीं आने वाले हैं।

Share This Article