RANCHI : साला लेकर आया लाठी तो बहनोई ने निकाली रायफल, गोली लगने से मौत, बहनोई गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी के कांके स्थित बोड़ेया में शनिवार को हुई फायरिंग में अभिषेक सिंह की मौत हो गयी थी।

इस बारे में पुलिस की ओर से जांच के बाद बताया गया कि बहनोई छोटू सिंह की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली लगने से ही साले अभिषेक सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोपित बहनोई छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि मृतक अभिषेक सिंह के बहनोई छोटू सिंह का मोहल्ले के ही तिवारी नाम के व्यक्ति के साथ विवाद हुआ। विवाद का कारण घर के आगे लगा छड़ लदा ट्रक था।

छोटू सिंह ने ट्रक हटाने के लिए कहा तो दूसरे पक्ष के लोगों से गाली-गलौज होने लगी। हालांकि ट्रक दोनों में से किसी का नहीं था।

छोटू सिंह ने ट्रक हटाने के लिए कहा तो दूसरे पक्ष के लोगों से गाली-गलौज होने लगी। हालांकि ट्रक दोनों में से किसी का नहीं था।

देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

तिवारी के पक्ष के लोगों ने लाठी निकाली तो छोटू सिंह की ओर से उसका साला अभिषेक रायफल निकाल कर ले आया। उसके हाथ से रायफल लेकर छोटू सिंह फायरिंग करने लगा। लगभग छह राउंड फायरिंग हुई।

इसी बीच एक गोली छोटू सिंह के साले अभिषेक सिंह को ही लग गई। छोटू सिंह ने जब देखा की गोली उसके साले को लग गई है तो वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस आरोपित छोटू सिंह से पूछताछ कर रही है।

Share This Article