LOCKDOWN : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लिए फैसले

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Lockdown Jharkhand मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक मुख्यमंत्री के विधानसभा स्थित कक्ष में आयोजित की गई।

इस बैठक में देवघर स्थित बाबा वैधनाथ धाम मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल खोलने पर अभी कोई फैसला नहीं हो सकी है।

मुख्यमंत्री को सचिव आपदा प्रबंधन अमिताभ कौशल ने बताया गया कि देवघर स्थित बाबा धाम मंदिर खोलने के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के संबंध में समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित हुए हैं।

Image

मंदिर खोलने से संबंधित माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की प्रति यथा शीघ्र प्रस्तुत करें

इसपर मुख्यमंत्री द्वारा सचिव आपदा प्रबंधन को निदेश दिया गया कि मंदिर खोलने से संबंधित माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की प्रति यथा शीघ्र प्रस्तुत करें।

निर्णय लिया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अध्ययन कर धार्मिक स्थल को COVID-19 के परिप्रेक्ष्य में खोलने पर विचार किया जाए।

आदेश की प्रति प्राप्त होते ही अगले सप्ताह बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Image

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में माननीय मंत्री आपदा प्रबंधन बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वित्त विभाग श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव ग्रामीण विकास अबु बकर सिद्दीकी उपस्थित थे।

Share This Article