दुमका वन विभाग ने अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर पकड़ा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ के हरिपुर के पास गुप्त सूचना के आधार पर शिकारीपाड़ा वनपाल के नेतृत्व में वन कर्मियों ने लकड़ी लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर शिकारीपाड़ा वन कार्यालय परिसर में लाकर रखा है।

शिकारीपाड़ा वन कार्यालय को आज सूचना मिली थी कि अवैध लकड़ी लदे एक ट्रैक्टर लकड़ी लेकर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा है।

वन कार्यालय के टीम ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर को हरिपुर गांव के पास जब्त कर लिया।

वन कार्यालय के टीम को देखते ही लकड़ी माफिया एवं चालक मौके से फरार हो गए।

वन कर्मियों के द्वारा ट्रैक्टर मालिक एवं लकड़ी माफियाओं की तलाश में जुट गई है।

Share This Article