धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल! बैंक मोड़ से कतरास तक कई थानों के प्रभारी बदले, आदेश जारी

धनबाद पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बैंक मोड़, कतरास, तोपचांची, निरसा, चिरकुंडा, सिंदरी और ट्रैफिक थाना समेत कई थानों के प्रभारी बदले, अधिकारियों को तुरंत पदभार ग्रहण करने का निर्देश।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। कई थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं, जिनमें बैंक मोड़, कतरास, तोपचांची, निरसा, चिरकुंडा, सिंदरी और ट्रैफिक थाना शामिल हैं। जारी आदेश में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और इसका अनुपालन प्रतिवेदन जल्द से जल्द जमा करें।

इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को कतरास थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि कतरास थाना प्रभारी असित कुमार को बैंक मोड़ थाना की जिम्मेदारी दी गई है। तोपचांची थाना प्रभारी अजीत भारती को निरसा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा को जोड़ापोखर सर्किल में पदस्थापित किया गया है। जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को चिरकुंडा थाना प्रभारी बनाया गया है। चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय को साइबर थाना भेजा गया है। लव कुमार को ट्रैफिक थाना प्रभारी से हटाकर तोपचांची थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जयप्रकाश को साइबर थाना से ट्रैफिक थाना प्रभारी बनाया गया है। राजेश कुमार को अभियोजन कोषांग प्रभारी से सिंदरी थाना प्रभारी बनाया गया है। सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार को कोर्ट सिक्योरिटी में भेजा गया है। मोहम्मद रुस्तम को कोर्ट सिक्योरिटी से कतरास सर्किल में पदस्थापित किया गया है, जबकि मुकेश कुमार को कतरास सर्किल से अभियोजन कोषांग प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।