टाटानगर स्टेशन के रेलकर्मी की बाइक चोरी, रेल पुलिस ने दर्ज किया मामला

टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में रेलकर्मियों की दो बाइक चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। जीआरपी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मी की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। रेलवे कर्मचारी जगन्नाथ प्रसाद की बाइक 4 अक्टूबर को रेलवे वेतन कार्यालय के पास से चोरी हो गई थी। जानकारी के अनुसार, रेलकर्मी की सूचना पर जीआरपी ने बाइक की तलाश शुरू की थी। हालांकि, बाइक बरामद नहीं होने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पूर्व टाटानगर परिचालन विभाग के कर्मचारी राम राय बारी की बाइक चोरी की घटना भी सामने आई है। उनकी बाइक रेलवे एरिया मैनेजर कार्यालय के पास स्टैंड से 7 अक्टूबर को चोरी हुई थी। लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से रेलवे परिसर में वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।