भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानें क्या कहा वक्ताओं ने

रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा से मनाई गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों, मानवता और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें सत्य, ज्ञान, धर्म, आदर्श एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी महान रचना रामायण भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवन का अनुपम प्रतीक है। उनका जीवन और विचार सदैव समाज को नई दिशा एवं प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों, विचारों और सांस्कृतिक विरासत को स्मरण करते हुए समाज में समरसता, मानवीय मूल्यों एवं नैतिक चेतना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान, राजेंद्र पासवान, भगत वाल्मीकि, सीमा पासवान, विमल बैठा, योगेंद्र लाल, राजीव लाल, विनोद राजन, सत्येंद्र रजक, धर्मेंद्र राम, गोविंद वाल्मीकि एवं चंदन बैठा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है।अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है।डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.