रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संतरागाछी और जयपुर (खातीपुरा) के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन संतरागाछी-टाटानगर-जयपुर (खातीपुरा)-संतरागाछी एक्सप्रेस के नाम से चलाई जाएगी। इसका उद्धाटन आज यानी 26 अक्टूबर 2026 को होगा। उद्धाटन के दिन यह ट्रेन संतरागाछी से उद्धाटन स्पेशल के रूप में अपनी यात्रा शुरू करेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस ट्रेन के नियमित (रेगुलर) संचालन की तिथियां और समय सारणी जल्द ही अलग से अधिसूचित की जाएगी। इस नई ट्रेन के शुरू होने से इन राज्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई मुख्य स्टेशनों को जोड़ेगी। ये ट्रेन खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मूरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला के अलावा डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय), मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, ईदगाह आगरा, खेड़ली, मंडावर महुआ रोड, बांदीकुई और दौसा पर रुकेगी।


