केंद्रीय विवि में यूजी की 66 सीटों पर नामांकन, 27 अक्टूबर को मॉप-अप राउंड का आयोजन

रांची के केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में यूजी की 66 रिक्त सीटों पर 27 अक्टूबर को मॉप-अप राउंड होगा। पात्र अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के दिन स्पॉट रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत चार वर्षीय स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों की रिक्त 66 सीटों पर दाखिले के लिए मॉप-अप राउंड का आयोजन 27 अक्टूबर को किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यह विशेष मॉप-अप राउंड एससी, एसटी तथा अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी जो पूर्व निर्धारित अवधि में अपना पंजीकरण नहीं करा सके थे, उन्हें दस्तावेज सत्यापन के दिन ही स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने का अवसर दिया जाएगा।

विषयवार उपलब्ध सीटों का विवरण

बीए हिंदी: 15 सीटें
बीए मास कम्यूनिकेशन: 12 सीटें
बीएससी भूगोल: 9 सीटें
मानवशास्त्र (एंथ्रोपोलॉजी): 5 सीटें
बीएससी पर्यावरण विज्ञान, भौतिकी, गणित व रसायन विज्ञान: 3-3 सीटें
बीए अर्थशास्त्र व कोरियाई भाषा: 3-3 सीटें
बीए अंग्रेजी व चीनी भाषा: 2-2 सीटें

बीटेक सिविल इंजीनियरिंग: रिक्तियां उपलब्ध

इसके अलावा ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी की 1 सीट, बीए हिंदी में 15 सीटें (जिसमें एससी की 4, एसटी की 1 और अन्य श्रेणी की सीटें शामिल हैं), ओबीसी की 5, ईडब्ल्यूएस की 3 और अनारक्षित श्रेणी की 2 सीटें रिक्त हैं। वहीं बीए मास कम्यूनिकेशन में एससी की 6, एसटी की 1, ईडब्ल्यूएस की 3 और यूआर की 2 सीटें उपलब्ध हैं। बीएससी भूगोल में एससी की 2, ओबीसी की 3, ईडब्ल्यूएस की 3 और अनारक्षित श्रेणी की 1 सीट रिक्त है।

नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों को 27 अक्टूबर को दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग के लिए अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, अंक-पत्रों, पहचान-पत्र, आरक्षण श्रेणी प्रमाण-पत्र और उनकी छायाप्रतियों के साथ विश्वविद्यालय परिसर पहुंचना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने मात्र से प्रवेश की गारंटी नहीं होगी। नामांकन रिक्त सीटों, निर्धारित पात्रता मानदंडों और विश्वविद्यालय के लागू नियमों के आधार पर ही किया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।