विधायक सरयू राय की पहल पर जगमग हुआ सोनारी, विभिन्न इलाकों में 17 स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं

जमशेदपुर के सोनारी में विधायक सरयू राय के निर्देश पर 17 स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। इससे तीन इलाकों में रोशनी बढ़ी और छठ तक लाइटें लगाने का अभियान जारी रहेगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर रविवार को सोनारी के विभिन्न इलाकों में 17 स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। ये लाइटें सोनारी के बाल बिहार ग्रीन, काली मंदिर रोड और गांधी रोड में लगाई गईं। इससे रात में ये इलाके जगमगाने लगे हैं। सोलर लाइट लगने के बाद से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।गौरतलब है कि बीते शनिवार को भी सोनारी और मानगो में स्ट्रीट और सोलर लाइटें लगाई गई थीं। स्ट्रीट और सोलर लाइटों को लगाने का सिलसिला छठ तक चलेगा। इस मौके पर नीरज सिंह, रवि ठाकुर, कुंवर अतुल सिंह, रविशंकर सिंह, चुन्नू भूमिज, शंकर रॉय, रणजीत प्रसाद, राज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।