लोहरदगा में यात्री ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: लोहरदगा के नगजुवा रेलवे स्टेशन पोल संख्या 466/7 नया स्टेशन व पुराना स्टेशन के बीच में गुरुवार को सुबह लोहरदगा से रांची जा रही 68136 2आरएल पैसेंजर ट्रेन की चपटे में आने से एक महिला की मौत हो गई।

महिला की पहचान ग्राम बदला थाना सेन्हा निवासी टूना उरांव की 51 वर्षीय पत्नी बरती उराइन के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि महिला रेलवे लाइन होते नया स्टेशन के ओर जा रही थी।

इस बीच लोहरदगा के ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन के चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही कैरो थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जीआरपी रांची के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची भेज दिया।

Share This Article